इस खूबसूरत घर में रहती है अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा, शादी के बाद इसी आलीशान घर में रहेंगी परिणीति देखिये घर के अंदर की कुछ अनदेखी फ़ोटोज
हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने आप सांसद राघव चड्ढा के संग सगाई की है। राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थी।राघव चड्ढा के संग सगाई की वजह से परिणिती इन दिनों सुर्खियों में है। मगर आज इस आर्टिकल में हम राघव और परिणीति की नहीं बल्कि परिणीति के आलीशान घर के बारे में बात करने जा रहे हैं। आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा मुंबई के एक आलीशान अपार्टमेंट में रहती हैं।
परिणीति सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं। उनके खूबसूरत घर की कुछ झलकियां हम उनके सोशल मीडिया पोस्ट से देख सकते हैं।
परिणीति का अपार्टमेंट काफी ज्यादा खूबसूरत है। उनके घर से बाहर का व्यू काफी अच्छा दिखाई पड़ता है।
परिणीति ने बहुत खूबसूरती से अपने इस आशियाने को सजाया है।
परिणीति चोपड़ा का लिविंग रूम इस घर की जान है। परिणीति ने अपने घर के एरिया को काफी खूबसूरती से सजाया है। परिणीति के लिविंग रूम में बार भी है साथ ही साथ यहां एक प्रोजेक्टर स्क्रीन भी है।
परिणीति के घर में वुडन फ्लोरिंग की गई है। उनके घर में वुडन की कई फर्नीचर भी दिखाई देती है।
परिणीति के घर की दीवारों पर वाइट कलर का पेंट किया गया है। उन्होंने अपने इस खूबसूरत घर को हरे प्लांट से सजाया है।
आपको बता दें कि परिणीति के घर में एक टीवी कॉर्नर भी बनाया गया है। दीवार पर बड़ी स्क्रीन लगी हुई है। यहां पर परिणीति अपनी फेवरेट टीवी शोज इंजॉय करती हैं।
परिणीति का बेडरूम काफी कलरफुल और खूबसूरत है। परिणीति के बेडरूम में एक काउच भी है। उन्होंने अपनी बेडरूम के लाइटिंग का खास ध्यान रखा है।
घर के अलावा परिणीति का बाथरूम भी काफी आलीशान है। बाथरूम में वाइब्रेंट ब्लू और वाइट टाइल्स लगे हुए हैं।
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा के इस आलीशान और राजमहल जैसे घर को ऋचा बहल ने डिजाइन किया है।