एक प्रोग्राम करने की इतनी मोटी रक़म चार्ज करते है धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री? बाबा ने खुद किया इस बात का खुलासा
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों चर्चा में है। बता दे की धीरेंद्र शास्त्री पटना आ रहे हैं। उनके बिहार आने की खबर से सियासी जंग छिड़ चुकी है। सत्ताधारी दल के कई नेता धीरेंद्र शास्त्री के प्रवचन कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं। वहीं बीजेपी के नेता उनके सपोर्ट में दिख रहे हैं। इन सब के बीच आज हम आपको यह बताएंगे कि बाबा बागेश्वर अपने एक प्रोग्राम के लिए कितने पैसे लेते हैं? एक प्रोग्राम को करवाने के लिए कितने रुपए का खर्च आता है?
कितनी है बाबा बागेश्वर की फीस
बागेश्वर धाम महराज की चर्चा देशभर में फैली हुई है। लोग उनके प्रोग्राम के लिए दूर-दूर से आते हैं। यह सवाल आपके मन में कभी न कभी अवश्य ही आया होगा कि आखिर एक प्रोग्राम करने के लिए वह कितने रुपए चार्ज करते हैं। इस सवाल का जवाब खुद धीरेंद्र शास्त्री ने दिया है। धीरेंद्र शास्त्री ने कुछ समय पहले कहा था कि, “कथाओं के नाम पर बहुत लोग बताते हैं कि बहुत महंगा है बहुत कॉस्टली है। मगर सच्चाई यह है कि हमने कथा के लिए कभी दक्षिणा नहीं मांगी है। जो व्यवस्था है, सिर्फ व्यवस्था मांगी है। पंडाल ज्यादा चाहिए होता हैबहुत लोग पागल हुए रहते हैं। बागेश्वर धाम के लिए। भंडारा चाहिए होता है। कलाकार जो आते हैं उनकी व्यवस्था, गाड़ियों की व्यवस्था, रुकने की व्यवस्था और अन्नपूर्णा भंडारा जो चल रहा है उसमें सहयोग। इसके अलावा यह कभी नहीं कहा कि 50 लाख या एक करोड़ देना है। व्यवस्था में चाहे कितना भी खर्चा हो मगर कथा बिल्कुल भी मांगी नहीं है। यह बेफिजूल की अफवाह है। इसलिए कथाओं को वहीं ले जो व्यवस्था बना पाए। खेल बिल्कुल ना समझे”।
लोगों की मन की बात पढ़ने का करते हैं दावा
बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री यह दावा करते हैं कि वह लोगों की मन की बात जान लेते हैं। ऐसा कहा जाता है कि यदि कोई भक्त उनके पास कोई समस्या लेकर आता है तो वह उसके बिना बोले ही उसकी मन की बात समझ लेते हैं। और उसे कागज पर लिख लेते हैं तथा उसका समाधान भी बता देते हैं। बागेश्वर धाम बाबा का कहना है कि यह योग साधना का परिणाम है। जो सनातन धर्म की सदियों पुरानी परंपरा है। उनका कहना है कि आभासी शक्तियों के द्वारा भक्तों की समस्याओं को जानकर उसे कागज पर लिख देते हैं। हनुमान जी की कृपा से वह सही हो जाता है।
बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बारे में
बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का जन्म 4 जुलाई 1996 में मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गड़ागंज गांव में हुआ। यहीं पर प्राचीन बागेश्वर धाम का मंदिर स्थित है। पंडित कृष्ण शास्त्री बागेश्वर वाले महाराज के नाम से मशहूर हैं।
यह भी पढ़े: इस मंदिर में साक्षात प्रकट हुई थी मां दुर्गा,यहां का चमत्कार देख वैज्ञानिकों को भी हो रहा है आश्चर्य