एक समय में पैसों की कमी की वजह से छोड़नी पड़ी थी पढ़ाई, आज इस लड़की की हॉटनेस पर पूरा देश है फ़िदा, तस्वीर में पिंक साड़ी में दिख रही लड़की को क्या आपने पहचाना?
आप यह तस्वीर देख रहे होंगे। इस तस्वीर में पिंक कलर की एक साधारण सी साड़ी में आपको एक लड़की नजर आई होगी। यह मासूम और सिंपल दिखने वाली लड़की आज साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री है। तस्वीर में काफी सिंपल नजर आ रही यह लड़की आज देश की ग्लैमरस और मोस्ट स्टाइलिस्ट अभिनेत्रियों के लिस्ट में शामिल है। अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से इस अभिनेत्री ने साउथ इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि पूरे देश में अपनी एक खास पहचान बना ली है।
यदि अभी भी आप तस्वीर में नजर आ रही लड़की को पहचान नहीं पाए हैं तो हम आपको बता दें कि इस अभिनेत्री ने फिल्म पुष्पा के सुपरहिट गाने “ओ अंटावा” से दर्शकों के दिलों पर छा गई। जी हां यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि साउथ की सुपरस्टार समांथा रूथ प्रभु है। यह तस्वीर उनके कॉलेज के दिनों की है।
मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत
बता दें कि अभिनेत्री समांथा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। मॉडलिंग के दिनों समंथा घर का खर्च चलाने के लिए पार्ट टाइम जॉब भी किया करती थी। मॉडलिंग के दौरान उन्हें “ये माया चेसाव” ऑफर हुई। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई। इस फिल्म के लिए समांथा को बेस्ट डेब्यु एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था।
पैसों की तंगी की वजह से छोड़नी पड़ी पढ़ाई
सामंथा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह पढ़ाई में काफी अच्छी थी। लेकिन उनके माता-पिता के पास इतना पैसा नहीं था कि उन्हें आगे पढ़ा सकें। समांथा ने कहा कि उनके पेरेंट्स हमेशा कहा करते थे,”बहुत पढ़ाई करो, पढ़ाई करके ही तुम कुछ बड़ा कर पाओगी”। पैसों की तंगी की वजह से उन्होंने कई नौकरियां की। अपनी पहली फिल्म के समय उनके पास इतने पैसे नहीं होते थे की वह खाना खा सके।
आज है सुपरस्टार अभिनेत्री
आज समांथा देश की जानी-मानी अभिनेत्री है। सामंथा साउथ इंडस्ट्री की कई बड़ी फिल्मों में दिखाई दी है। सामंथा ने अपने अब तक के फिल्मी करियर में जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन और नानी जैसे सुपर स्टार अभिनेताओं के साथ काम किया है। यह सितारे समांथा को अपने लिए काफी लकी मानते हैं। बता दें कि समांथा ने साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य के संग शादी रचाई थी। दुर्भाग्य से उनकी यह शादी कुछ समय बाद टूट गई।