काजोल की कार्बन कॉपी है यह लड़की, काजोल की हमशक्ल को देखकर अजय भी हुए कंफ्यूज, तस्वीर देखकर आपको भी लगेगा झटका
आपने यह कहावत तो सुनी होगी कि दुनिया में हर व्यक्ति के सात हमशक्ल होते हैं। मगर इस बात में कितनी सच्चाई है इसका जवाब दे पाना थोड़ा कठिन है। मगर आज की तस्वीर देख कर आपको इस बात में कहीं ना कहीं थोड़ी सी सच्चाई नजर आएगी। आपने इंटरनेट पर कई फिल्मी सितारों के हमशक्ल की तस्वीर वायरल होते हुए देखी होगी। इंटरनेट पर आपने कई ऐसे शख्स की तस्वीरें देखी होंगी जो हुबहू किसी ना किसी फिल्मी सितारों जैसे दिखते हैं। आज जिसकी तस्वीर हम आपको दिखाने जा रहे हैं इन दिनों उनकी तस्वीर ने इंटरनेट पर तबाही मचा दी है। वायरल हो रही इस लड़की की आंखें, स्माइल, हेयर स्टाइल हर एक चीज काजोल की याद दिला रहा है।
हुबहू काजोल जैसी दिखती है यह लड़की
आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर काजोल जैसी दिखने वाली इस लड़की की तस्वीर खूब वायरल हुई है। इस लड़की का नाम निशा साहा पिंकी है। आपको बता दें कि इंस्टाग्राम पर यह लड़की काफी ज्यादा फेमस है। इंस्टाग्राम पर काजोल की हमशक्ल के लगभग 102K फॉलोअर्स हैं। निशा साहा कि इंस्टाग्राम प्रोफाइल को देखकर आपको काजोल के फिल्म करण अर्जुन के मोस्ट पॉपुलर सॉन्ग “जाती हूं मैं, जल्दी है क्या” वाले लुक की याद आएगी। जिसमें काजोल बड़ा सा फूल बालों में लगाएं नजर आती हैं। आपको हम बता दे कि अपनी इंस्टाग्राम पर निशा साहा ने कई सारे वीडियोस और फोटो शेयर की हैं जिसमें वह काजोल जैसी गेटअप में नजर आती हैं।
काजोल की कार्बन कॉपी
काजोल की इस हमशक्ल को देख लोग दंग है। हमशक्ल की आंखें स्माइल आइब्रो से लेकर हर एक चीज काजोल की याद दिलाता है। नीशा काजोल के कई गानों पर एक्ट करते हुए भी नजर आती हैं। उनकी आइब्रो भी काजोल की तरह दिखती है। आंखों से लेकर उनका पूरा लुक काजोल से काफी मेल खाता है। उनकी खूबसूरत स्माइल भी हूबहू काजोल जैसी दिखती है। लोग काजोल और निशा के बीच इतनी समानता को देखकर हैरान है। लोग उनकी वीडियोस को खूब पसंद भी करते हैं। इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट करते दिखते हैं। एक यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा ओरिजिनल से भी सुंदर है। वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि आप वाकई टैलेंटेड है।