कैटरीना के गाने “शीला की जवानी” गाने पर नाचते हुए राखी सावंत ने मारा ऐसा ठुमका गिरते-गिरते बचे अभिनेता विकी कौशल, वीडियो वायरल
हाल ही में एक अवार्ड फंक्शन का आयोजन किया गया था। इस अवॉर्ड शो में तमाम बड़े सितारे पहुंचे थे। इन सितारों की मौजूदगी से इस फंक्शन में चार चांद लग गया। आपको बता दें कि इस अवॉर्ड शो में विकी कौशल, ईशा गुप्ता, सारा अली खान नोरा फतेही, कृति सेनन, जैकलिन फर्नांडिस जैसे तमाम बड़े सितारे नजर आए थे। आपको बता दें कि इस अवॉर्ड शो में कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कही जाने वाली राखी सावंत भी नजर आईं। राखी ने सभी के साथ खूब मस्ती की। आपको बता दें कि राखी ने एक्टर विकी कौशल के साथ जमकर डांस किया। यह डांस वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। बता दें कि डांस करते-करते राखी सावंत ने विकी कौशल को ऐसा ठुमका मारा कि वह गिरते-गिरते बचे।
राखी सावंत ने विकी कौशल को मारा ठुमका
आपको बता दें कि इस अवॉर्ड शो में विकी कौशल अपनी पत्नी कटरीना कैफ के “गाने शीला की जवानी” पर राखी सावंत के साथ जमकर डांस करते नजर आए। मगर डांस के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर लोग अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। आपको बता दें कि डांस करते-करते राखी सावंत ने विकी कौशल को जोर का ठुमका मार दिया। और वह गिरने से बाल-बाल बचे।
वीडियो देखकर हंसी से लोटपोट हुए फैन
विकी कौशल और राखी सावंत का यह वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है। इस वीडियो को देखकर फैंस अपनी हंसी रोक नहीं पा रहे हैं। लोग इस वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं। कोई राखी सावंत के इस अंदाज की तारीफ कर रहा है तो कोई विकी कौशल को बिचारा बता रहा है।
सलमान ने किया विकी को इगनोर
एक और वजह से अभिनेता विकी कौशल चर्चा में छाए हुए थे। फैन का यह कहना था कि इस अवॉर्ड शो के दौरान सलमान खान ने विकी कौशल को नजरअंदाज किया। इस बात पर बड़ी बहस छिड़ गई थी। मगर अभिनेता विकी कौशल ने इस बात पर अपनी सफाई देते हुए कहा कि जैसा दिखता है,कई बार वैसा नहीं होता और चीजें बढ़ जाती है। विकी कौशल ने कहा कि ऐसी बातों का कोई मतलब नहीं है।
Rakhi just knocked Vicky over while dancing to sheila ki jawani 😭🙏🏻 pic.twitter.com/Upe806OAc0
— celina ❦ (@bollyvfx1) May 27, 2023
Advertisment
यह भी पढ़े: वीर की अरदास वीरा के बलदेव हो गए हैं 22 साल के हैंडसम हंक, तस्वीर देखकर पहचानना हो रहा है मुश्किल