क्या इस खूबसूरत एक्ट्रेस महालक्ष्मी ने छोड़ है अपने डायरेक्टर पति को ? अलगाव की बजह है बेहद गंभीर
साउथ की मशहूर एक्ट्रेस महालक्ष्मी ने पिछले साल जाने माने फिल्म मेकर रविंद्र चंद्रशेखर से शादी रचाई थी। आपको बता दें कि यह महालक्ष्मी की दूसरी शादी है। आपको बता दें कि महालक्ष्मी ने पहली शादी अनिल नेरेडिमिली से की थी। मगर उनकी यह शादी ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई। एक्ट्रेस ने अपने पहले पति पर मारपीट और यातना का आरोप लगाया था। उसके बाद इस अभिनेत्री ने मशहूर फिल्ममेकर रविंद्र चंद्रशेखर से शादी रचाई। रविंद्र चंद्रशेखर से शादी करने के बाद उन्हें जमकर ट्रोल भी किया गया। लोगों ने कहा कि महालक्ष्मी ने पैसों के लिए फिल्ममेकर से शादी रचाई है। मगर महालक्ष्मी और रविंद्र चंद्रशेखर ने दुनिया की कोई परवाह नहीं की और एक दूसरे के साथ जीवन बिताने लगे। मगर कुछ समय से रविंद्र चंद्रशेखर और महालक्ष्मी के अलग होने की न्यूज़ सुर्खियों में है।
महालक्ष्मी ने शेयर की एक तस्वीर
इन खबरों के बीच महालक्ष्मी ने अपने पति के संग एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए महालक्ष्मी ने कैप्शन में लिखा, पुरुषा कितनी बार कहा है कि सोलो पिक मत डाला करो। इससे सोशल मीडिया पर हमारे अलग होने की बातें होने लगती है। आप बार-बार यही गलती दोहराते हैं।
इस पोस्ट को शेयर करते हुए महालक्ष्मी ने यह बात साफ कर दी कि उनकी दूसरी शादी में किसी तरह की परेशानी नहीं है। उनकी शादी टूटने की बात महज एक अफवाह है। महालक्ष्मी ने ट्रोलर्स पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग उन दोनों के बारे में कुछ भी बातें कर ले मगर वह एक दूसरे से बेहद मोहब्बत करते हैं।
कब हुई महालक्ष्मी और चंद्रशेखरन की शादी
आपको बता दें कि साउथ की मशहूर अभिनेत्री महालक्ष्मी ने जाने-माने प्रोड्यूसर रविंद्र चंद्रशेखरन से 1 सितंबर 2022 में शादी रचा ली। उनकी शादी में उनके कुछ करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए थे। अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए महालक्ष्मी ने कैप्शन में लिखा था, “अपने जीवन में आपको पाकर मैं अपने आप को भाग्यशाली समझती हूं। आपने मेरी जिंदगी प्यार से भर दी है। लव यू अम्मू”। इस तस्वीर के आते ही लोगों ने जमकर ट्रोल किया।वह लोगों के निशाने पर आ गई। लोगों का कहना था कि उन्होंने बस पैसों के लिए चंद्रशेखरन से शादी की है।