क्या सच में रीना रॉय की नाजायज़ संतान है सोनाक्षी, सोनाक्षी सिन्हा से उनकी शक्ल मिलने और उनको उनकी बेटी बताने पर दिया यह जवाब
सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। आपको बता दे की सोनाक्षी सिन्हा ने फिल्म दबंग से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री की थी। इस फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा रातों-रात सुपरस्टार बन गई। दबंग के बाद सोनाक्षी सिन्हा राउडी राठोर, हॉलीडे, दबंग 2 जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं। इस खूबसूरत अभिनेत्री के बारे में यह कहा जाता है कि वह 80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रीना रॉय की बेटी है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि रीना रॉय और सोनाक्षी की सूरत काफी मिलती-जुलती है।
रीना रॉय और शत्रुघ्न सिन्हा का अफेयर
खबरों की मानें तो 80 के दशक में सोनाक्षी के पिता एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय के अफेयर की खबरें सुर्खियों में रहती थी। उन दोनों की मुलाकात फिल्म कालीचरण के सेट पर हुई थी। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती हुई और यह दोस्ती प्यार में बदल गई। मगर शत्रुघ्न सिन्हा ने साल 1981 में पूनम से शादी कर ली। इस बात से रीना रॉय को बड़ा झटका लगा। शादी के बाद भी शत्रुघ्न सिन्हा रीना राय के साथ रिश्ता रखना चाहते थे। मगर रीना रॉय शत्रुघ्न सिन्हा की दूसरी पसंद नहीं बनना चाहती थी। इसलिए उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा से दूर होने का फैसला ले लिया।
सोनाक्षी सिन्हा को कहा जाता है रीना रॉय की बेटी
आपको बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा की लाडली बेटी ने साल 2010 में फिल्म दबंग से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। अपनी पहली फिल्म से ही सोनाक्षी ने अटूट लोकप्रियता हासिल कर ली। मगर लोग सोनाक्षी की तुलना अभिनेत्री रीना रॉय से करने लगे। ऐसा इसलिए था क्योंकि सोनाक्षी की शक्ल रीना रॉय से काफी हद तक मिलती है। इसके बाद यह अफवाह फैल गई कि सोनाक्षी एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा रीना रॉय की बेटी है।
इस अफवाह का रीना रॉय ने दिया करारा जवाब
एक इंटरव्यू में रीना रॉय से सोनाक्षी और उनकी समानता के बारे में सवाल किया गया। जिसका अभिनेत्री ने करारा जवाब दिया था। इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा की, “सोनाक्षी मेरी जैसी नहीं, अपनी मां पूनम सिन्हा जैसी दिखती है। जब मैं “जख्मी” फिल्म में काम कर रही थी तब लोग मुझे आशा पारेख और नासिर हुसैन की बेटी कहते थे। डिंपल को नरगिस की बेटी कहते थे। फिल्म इंडस्ट्री में यह सिलसिला चलता रहता है। यह कुछ दिनों बाद खत्म भी हो जाता है”।
सोनाक्षी सिन्हा ने कही यह बात
आपको बता दें कि इस अफवाह पर सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपना बयान दिया था। एक इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने कहा था कि, “मुझे लगता है कि मैं अपनी मां पूनम सिन्हा की तरह दिखती हूं। इस इंटरव्यू में सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पिता शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय के अफेयर के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि यह तब हुआ जब मैं पैदा भी नहीं हुई थी। मुझे इसके बारे में तब पता चला जब मैं बड़ी हो गई थी और चीजों को समझने लगी थी। सालों पहले की गई किसी बात के लिए मैं अपने पिता को सूली पर नहीं चढ़ाने जा रही हूं”।
सोनाक्षी सिन्हा ने आगे कहा कि, “यह उनका पास्ट है। हर किसी का अपना पास्ट होता है। इसलिए मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचती। ना ही मैं इस पर ज्यादा ध्यान देती हूं। यह कुछ लोगों के लिए अच्छी मसालेदार गॉसिप हो सकता है। लेकिन मेरे लिए यह मेरा परिवार है”।
यह भी पढ़े: वीर की अरदास वीरा के बलदेव हो गए हैं 22 साल के हैंडसम हंक, तस्वीर देखकर पहचानना हो रहा है मुश्किल