खुबसूरत परिणीति को देख खुद को रोक नहीं पाए राघव चड्ढा, सगाई के दौरान लिप लॉक करते नजर आए राघव और परिणीति, देखिए तस्वीर
बीते शनिवार को मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आप संसद राघव चड्ढा ने सगाई की। राघव और परिणीति ने दिल्ली में सगाई की। जिसमें राजनीति और बॉलीवुड फील्ड के कई दिग्गज शामिल हुए। आपको बता दें कि सांसद राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की इंगेजमेंट में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे थे। 13 मई को हुई इस इंगेजमेंट की तस्वीर इंटरनेट पर इन दिनों जमकर वायरल हो रही है।
सोशल मिडिया पर लोग परिणीति और राघव को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। इन दिनों राघव और परिणीति की सगाई की तस्वीरें इंटरनेट पर जमकर धूम मचा रही है। इन तस्वीरों में यह कपल जमकर एंजॉय करते नजर आ रहे हैं।
बता दें कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई पंजाबी रीति रिवाज से संपन्न हुई। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा सगाई की सारी रस्में निभाते नजर आए। पंजाबी रीति रिवाज के हिसाब से राघव चड्ढा ने साफा पहना था। वहीं परिणीति चोपड़ा अपने सर पर चुन्नी लेकर सारी रस्में निभाती दिखाई दीं।
राघव चड्ढा और परिणीति की सगाई में परिणिती की बहन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी दिखाई दी। इस तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा को दिल्ली के सीएम केजरीवाल का वेलकम करते हुए देखा जा सकता है। इस तस्वीर में पंजाब के सीएम भगवंत मान भी दिखाई दे रहे हैं।
परिणीति और राघव की सगाई के दौरान परिणीति के भाई ने मीडिया कर्मियों को मिठाई भी बाटी।
बता दे की सगाई की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। इस तस्वीर में राघव चड्ढा परिणीति चोपड़ा को लिप किस करते हुए नजर आ रहे हैं।
सगाई के बाद राघव चड्ढा ने अपनी मंगेतर परिणिती को मेहमानों से भी मिलवाया। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पंजाब के सीएम भगवत मान के अलावा संजय सिंह भी इस सगाई में मौजूद थे।
आपको बता दें कि फैशन डिजाइनर पवन सचदेवा राघव चड्ढा के मामा है। सगाई के दौरान दोनों साथ पोज करते नजर आए। इस सगाई में मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी दिखाई दिए थे। मनीष मल्होत्रा इस दौरान अदाकारा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के साथ पोज देते दिखे। परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई की तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट धूम मचा रही है।
यह भी पढ़े: अपने पति रणवीर से जलती है आलिया भट्ट ख़ुद किया खुलासा बोला की, “उनके पास बहुत..