खेसारी लाल यादव ने यामिनी सिंह संग किया रोमांस, वायरल हुआ गाना
Tel Song: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से वो मुकाम हासिल कर लिया है, जहां हर एक कलाकार पहुंचना चाहता है। खेसारी लाल यादव हर मामले में पावर स्टार पवन सिंह को टक्कर देते हैं। एक्टिंग हो या फिर सिंगिंग खेसारी लाल यादव हर काम में माहिर हैं। इस बीच खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस यामिनी सिंह (Yamini Singh) का गाना ‘तेल’ एक बार फिर से चर्चा का विषय बन गया है। इसमें खेसारी और यामिनी ने जमकर रोमांस किया हैं। इन दोनों का ये बोल्ड अंदाज सभी को काफी पसंद आ रहा है। इन गाने में खेसारी और यामिनी ने एक बढ़कर एक बोल्ड सीन्स दिए हैं। दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। बता दें कि खेसारी लाल यादव के इस गाने को अबतक 48 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इससे ये साफ हो गया है कि खेसारी-यामिनी की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। बताते चलें कि यामिनी सिंह अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। यामिनी हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं। इसके अलावा वो अपनी अदाकारी और खूबसूरती की वजह से भी छाई रहती हैं। खैर आपको खेसारी और यामिनी का ये सॉन्ग कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें…
ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।