गोवा के जंगलों के बीच इस इको फ्रेंडली घर में रहते है अभिनेता अभय देओल, देखिए अभय के घर के अंदर के कुछ खूबसूरत अनदेखे फोटो
बॉलीवुड के सितारे अपनी शानदार लाइफस्टाइल की वजह से आए दिन सुर्खियों में रहते हैं। बॉलीवुड के सितारे काफी आलीशान घर में रहते हैं। यह घर आधुनिक उपकरणों और तमाम तरह की सुविधाओं से लैस रहता है। मगर इससे विपरीत अभिनेता अभय देओल ने अपने लिए एक इको फ्रेंडली घर बनाया है। ऐसा करके वह प्रकृति से जुड़ कर रहना चाहते हैं।
जंगलों के बीच है यह घर
खबरों की माने तो अभय देओल ने गोवा में एक घर खरीदी है। यह घर जंगलों के बिच है। जो कांच से बना हुआ है। उनके घर की कुछ खूबसूरत झलकियां यूट्यूब चैनल पर प्रसारित “व्हेयर द हार्ट इस” के एक एपिसोड में दिखाया गया है। इस एपिसोड में उनके घर की कुछ खूबसूरत झलकियों को दिखाया गया है।
अभय देओल ने कराया अपने इको फ्रेंडली घर का भ्रमण
आपको बता दें कि यूट्यूब के शो व्हेयर द हार्ट इस में कई बड़ी हस्तियां अपने खूबसूरत घरों का भ्रमण करवाती है। यह हस्तियां अपने घर की खासियत के बारे में लोगों को बताते हैं। बता दें कि इस शो में अभिनेता अभय देओल ने भी अपने इको फ्रेंडली घर का भ्रमण फैंस को करवाया है। अपनी खूबसूरत घर की झलकियां दिखाते हुए अभय देओल ने बताया कि उन्होंने अपने आर्किटेक्ट से कहा कि उन्हें घर में खिड़कियां नहीं चाहिए वह घर में केवल कांच के स्लाइडिंग दरवाजे चाहते हैं। जिससे उन्हें यह महसूस हो कि वह प्रकृति के पास है।
इको फ्रेंडली है अभय देओल का घर
आपको बता दें कि इस घर को आर्किटेक्ट मोनिंदर चौधरी ने डिजाइन किया है। इस घर में इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि यह इको फ्रेंडली हो। आपको बता दें कि इस घर में 22 लोगों के बैठने की सुविधा वाला एक प्राइवेट थिएटर भी बनाया गया है। साथ ही इस घर में चार बेडरूम और ओपन किचन भी है।
घर में है स्विमिंग पूल
आपको बता दें कि अभय देओल के इस घर में एक बड़ा स्विमिंग पूल भी है। यहां पर बैठने की भी जगह बनाई गई है। यहां पर बैठकर आप जंगल की हरियाली का भरपूर आनंद उठा सकते हैं। अभय देओल ने बताया कि यहीं पर वह मेहमानों को होस्ट करते हैं।
किचन भी है काफी खूबसूरत
अभय देओल ने अपने घर में बने अनोखे फर्नीचर के बारे में बताया। उन्होंने ग्रेनाइट और लकड़ी के फर्श के बारे में भी बात की। अभय ने अपने घर का किचन भी दर्शकों को दिखाया।
फिल्मों के बारे में
आपको बता दें कि अभय देवल एक जाने-माने अभिनेता है। वह “देव डी”, “ओए लकी लकी ओए” जैसी फिल्मों में अपने एक्टिंग का हुनर दिखा चुके हैं। इसके अलावा अभय देवल जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, मनोरमा सिक्स फीट अंडर, हैप्पी भाग जाएगी और आयशा जैसी शानदार फिल्मों में दिखाई दे चुके हैं। आपको बता दें कि अभय देवल को आखरी बार फिल्म वेले में देखा गया था।