धोनी और विराट के बॉन्ड से भी गहरा है साक्षी और अनुष्का का रिश्ता, बचपन से जानती है एक दूसरे को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं दोनों की ये तस्वीर
कुछ समय पहले ही आईपीएल मैच खत्म हुआ है। 2023 के आईपीएल मैच में सीएसके ने अपने खेल प्रदर्शन से शानदार जीत दर्ज की और ट्रॉफी अपने नाम किया। आईपीएल के इस सीजन में भी आरसीबी के हाथ केवल निराशा लगी। धोनी की टीम ने मैच जीतकर पांचवा आईपीएल खिताब अपने नाम किया।
जो क्रिकेट के प्रशंसक हैं उन्होंने फील्ड पर धोनी और कोहली की ट्यूनिंग देखी ही होगी। विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी आपस में काफी अच्छी बॉन्ड शेयर करते हैं। मगर आप में से बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी होगी कि विराट और धोनी की पत्नी साक्षी और अनुष्का शर्मा भी एक दूसरे के साथ अच्छी बॉन्ड शेयर करते हैं। आपको बता दें कि अनुष्का और साक्षी की यारी विराट और धोनी की यारी से काफी गहरी और पुरानी है। जी हां, आपको बता दें कि साक्षी और अनुष्का बचपन की क्लासमेट्स रह चुकी हैं।
साक्षी और अनुष्का थी एक दूसरे की क्लासमेट्स
आपको बता दें कि विराट कोहली की पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और धोनी की पत्नी साक्षी क्लासमेट्स थे। अनुष्का शर्मा के पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा जब असम में तैनात थे तब अनुष्का सेंट मैरी स्कूल में पढ़ती थी। आपको बता दें कि उस स्कूल में धोनी की पत्नी साक्षी भी पढ़ती थी। इतना ही नहीं वह दोनों क्लासमेट्स थी। आपको बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर अनुष्का और साक्षी की स्कूल के दिनों की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में अनुष्का और साक्षी एक साथ पॉज करती नजर आ रही हैं।
एक इंटरव्यू में अनुष्का ने किया खुलासा
अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि साक्षी और मैं असम के एक छोटे से शहर में रहते थे। उन्होंने इस बात का खुलासा करते हुए कहा कि साक्षी ने मुझे बताया कि वह कहां रहती थी तब मैंने उन्हें कहा कि मैं भी वहां रह चुकी हूं। उन्होंने मुझे बताया कि मैं इस स्कूल में पढ़ती थी। तब मैंने कहा कि मैं भी उसी स्कूल में पढ़ती थी।
इन दिनों इंटरनेट पर अनुष्का और साक्षी की स्कूल की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में साक्षी परी के अवतार में नजर आ रही हैं। वहीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपनी फेवरेट एक्ट्रेस माधुरी की तरह घाघरा में नजर आ रही हैं। स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद साक्षी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया वहीं अनुष्का शर्मा ने एक्टिंग के लाइन में अपना करियर बनाया।
यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ने शेयर की तस्वीर तो लोगों ने पूछ लिया की शादी कब कर रही हो, मिला ऐसा चौकाने वाला जबाब