बचपन से लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनने तक,रोहित शर्मा की यह 14 अनदेखी तस्वीरें
रोहित शर्मा देश के दिग्गज क्रिकेटर माने जाते हैं। रोहित शर्मा आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। मगर उन्हें यह मुकाम हासिल करने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा। आज इस आर्टिकल में देखिए रोहित शर्मा की यह 14 अनदेखी तस्वीरें।
कैसे रोहित शर्मा बने हिटमैन?
हिटमैन के नाम से मशहुर क्रिकेटर रोहित शर्मा को आज दुनियाभर में कौन नहीं जानता। भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन होने के साथ-साथ वह एक बेहतरीन ओपनर भी हैं। क्या आपको पता है कि वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगाने वाले वो एकमात्र क्रिकेटर हैं?आज ‘Hitman’ कहे जाने वाले रोहित शर्मा मुंबई के वर्ली में 30 करोड़ रुपये के लग्ज़री फ़्लैट में रहते हैं। लेकिन हमेशा से उनके हालात एक जैसे नहीं थे। किसी ज़माने में पाई-पाई को मोहताज़ रोहित, आज करोड़ों में कमाते हैं।
करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक
आज रोहित शर्मा करोड़ों की संपत्ति के मालिक है। क्रिकेट के अलावा वे विज्ञापनों से भी अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। रोहित शर्मा के पास फिलहाल 20 विज्ञापन हैं। जिसमें ‘ड्रीम 11’, ‘सीएट टायर्स’, ‘एडिडास’, ‘जियो’, ‘वीडियोकॉन d2h’, ‘मैगी’, ‘लेज़’, ‘निसान’, ‘हब्लोट वॉचेस’, ‘रेलीस्प्रे’, ‘रसना’, ‘ट्रूसोक्स’, ‘एरिस्टोक्रेट’, ‘ओप्पो’, ‘हाइलेंडर्स’, ‘रेस्टलेस एनर्जी ड्रिंक’ और ‘शार्प इलेक्ट्रॉनिक्स’ आदि जैसे ब्रैंड शामिल है। बता दे की क्रिकेट और विज्ञापनों के ज़रिए वो सालाना 80-100 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं।
क्रिकेटर रोहित शर्मा मूल रूप से नागपुर के रहने वाले हैं। आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक रोहित बेहद ग़रीब परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता मुंबई के डोम्बिवली में एक छोटी सी कंपनी में केयरटेकर का काम करते थे। कमाई इतनी नहीं थी कि बेटे को अच्छी शिक्षा दे पाने में सक्षम नहीं थे। इसलिए उनके माता-पिता ने रोहित को उनके चाचा के पास बोरीवली भेज दिया था। बता दे की उस समय रोहित के पैरेंट्स डोम्बिवली में एक कमरे के मकान में रहा करते थे।
रोहित शर्मा का एक छोटे परिवार के लड़के के भारतीय टीम के कप्तान बनने तक का सफर बहुत दिलचस्प रहा है आइए देखते हैं इस सफर की कुछ खास तस्वीरें।
1. यह तस्वीरें तब की है जब रोहित शर्मा केवल 6 महीने के थे।
2. इस तस्वीर में दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा अपने पिता की गोद में नजर आ रहे हैं।
3. यह तस्वीर तब की है जब रोहित शर्मा रोहित शर्मा 3 साल के थे। पिता की गोद में रोहित शर्मा काफी प्यारे लग रहे हैं।
4. इस तस्वीर में रोहित शर्मा अपनी फैमिली के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर तब की है जब रोहित शर्मा 5 साल के थे।
5. यह रोहित शर्मा के स्कूल के समय की तस्वीर है।
6. इस तस्वीर में रोहित शर्मा अपने माता पिता के साथ बैठे नजर आ रहे हैं।
7. तस्वीर तब की है जब रोहित शर्मा को उनके स्कूल टूर्नामेंट में ट्रॉफी मिली थी।
8. यह तब की तस्वीर है जब रोहित मुंबई के अंडर 15 टीम का हिस्सा थे।
9. यह तस्वीर तब की है जब रोहित शर्मा अंडर 16 में खेलने लगे थे।
10. यह तस्वीर तब की है जब रोहित शर्मा अंडर-19 में खेल रहे थे।
11. यह तस्वीर साल 2006 की है जब रोहित शर्मा को इंडिया क्रिकेट टीम में शामिल करने पर चर्चा हो रही थी।
12. यह तस्वीर तब की है जब रोहित शर्मा अंडर-19 के वर्ल्ड कप में बल्लेबाजी कर रहे थे।
13. यह तस्वीर तब की है जब भारत साल 2007 में T20 वर्ल्ड कप जीता था।
14. यह रोहित शर्मा और रितिका सजदेह की शादी की तस्वीर है। उन दोनों ने साल 2015 में शादी रचाई थी।