बारिश में अक्षरा सिंह संग रोमांटिक हुए पवन सिंह, वायरल हुआ वीडियो
Apna Bahiya Me Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) की फैन फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि लोग उनकी तुलना बॉलीवुड के सलमान खान से करते हैं। पवन सिंह ने भोजपुरी से लेकर टीवी तक की कई हसीनाओं के साथ ऑनसक्रीन रोमांस किया हैं। लेकिन सबसे ज्यादा पवन सिंह और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी जमती थी। लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए। फिर भी इन दोनों के पुराने गाने इंटरनेट पर हर तरफ वायरल होते रहते है। इस बीच पवन सिंह और अक्षरा सिंह का रोमांटिक गाना ‘अपना बहिया में’ एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। इसमें पवन सिंह और अक्षरा सिंह की केमिस्ट्री देखने लायक है। वहीं पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रोमांस ने सभी को मदहोश कर दिया है। यही वजह है कि इस गाने को 9 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। बता दें कि एक समय पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों एक दूजे से बेइंतहा प्यार करते थे लेकिन बाद में इन दोनों का रिश्ता टूट गया। मालूम हो कि अक्षरा सिंह ने अबतक शादी नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पवन सिंह से अलग होने के बाद उन्हें तगड़ा झटका लगा था। इसलिए अब वो प्यार से डरती हैं।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें…
ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।