बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी एक साल की बेटी के लिए खरीदी 92 लाख की ऑडी, वीडियो शेयर करते हुए लिखा यह कैप्शन
बिपाशा बसु बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री है। आपको बता दें कि बिपासा बसु ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई। करण और बिपाशा की मुलाकात साल 2015 में फिल्म अलोन के सेट पर हुई थी। फिल्म में साथ काम करते करते दोनों एक दूसरे के प्यार में पड़ गए और साल 2016 में दोनों ने शादी रचा ली। साल 2022 में बिपाशा और करण एक बेटी के माता-पिता बने। उनकी बेटी का नाम देवी है। बिपाशा बसु काफी समय से बड़े पर्दे से दूर है। मगर बिपासा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने ऑडी Q7 खरीदी। इस बात की जानकारी उन्होंने एक वीडियो से दिया। उन्होंने एक वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा शेयर किया है। वीडियो में बिपाशा और करण अपनी नई कार लेते हुए काफी ज्यादा खुश दिखाई दे रहे हैं। बिपाशा बसु की इस लेटेस्ट वीडियो पर लोग जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।
बेटी देवी के लिए खरीदी नई कार
अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के द्वारा एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में बिपाशा के पति एक्टर करण सिंह ग्रोवर अपनी न्यू कार ऑडी Q7 की डिलीवरी लेते हुए नजर आ रहे हैं। कार की डिलीवरी से पहले इस कपल ने केक काटकर इस मौके को सेलिब्रेट किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिपाशा वाइट और ब्लैक लाइनिंग शर्ट के साथ वाइट जींस में नजर आ रही है। इस लुक में बिपाशा काफी खूबसूरत लग रही हैं। वही करण सिंह ग्रोवर की बात करें तो वह कैजुअल लुक में हमेशा की तरह काफी डेशिंग लग रहे हैं।
फैंस का बरस रहा है प्यार
अपनी इस वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा बसु ने कैप्शन में लिखा, “देवी की नई सवारी, दुर्गा दुर्गा, ऑडी मुंबई वेस्ट, हमारे इस पल को स्पेशल बनाने के लिए धन्यवाद”। बिपाशा की इस वीडियो पर लोग जमकर प्यार लुटाते दिख रहे है। आपको बता दें कि बिपाशा बसु की इस नए कार की कीमत लगभग 92 लाख रूपए बताई गई है।
बेटी के जन्म के 6 महीने बाद शुरू किया वर्कआउट
इससे पहले बिपाशा बसु का एक और वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में बिपाशा बसु अपनी बेटी के जन्म के 6 महीने बाद जिम में जमकर पसीना बहाते हुए नजर आई थी। अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा बासु ने कैप्शन में लिखा, “मां कभी नहीं हारती मेरा और स्ट्रांग वर्जन दोबारा बिल्ड कर रही हूं”।