मालती को कंधे पर बिठाकर सैर पर निकली देसी गर्ल, मां और बेटी की खूबसूरत अदाओं ने जीता सबका दिल – Socialbiography.in
0 Views
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक प्रियंका चोपड़ा ने जब से मां बनने का सुख प्राप्त किया है उसके बाद से यह खूबसूरत अभिनेत्री फिल्मों से ज्यादा अपनी बेटी मालती के ऊपर ध्यान देती नजर आती है। हालांकि मां बनने के कुछ समय तक तो प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी की झलक किसी को नहीं दिखाई थी लेकिन अब कई मौकों पर वह अपनी लाडली मालती की झलक लोगों को दिखा चुकी है। सोशल मीडिया पर भी इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती की तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने मालती को इतने खूबसूरत अंदाज में अपनी गोद में ले रखा है जिसकी लोग तारीफ करने लगे हैं। आइए आपको बताते हैं प्रियंका चोपड़ा कैसे अपनी लाडली बेटी मालती को उठाकर सड़क पर घूमती नजर आई जहां पर मां और बेटी का यह खूबसूरत अंदाज लोगों को बेहद पसंद आया है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लाडली को ले रखा था कंधों पर
प्रियंका चोपड़ा के चाहने वाले लंबे वक्त से उनकी लाडली बेटी मालती की झलक देखना चाह रहे थे। प्रियंका अब अपने हर चाहने वाले की मन की मुराद को पूरा कर रही है जो ऐसा चाहते थे। हाल ही में उसका नजारा लंदन की सड़कों पर देखने को मिला जब प्रियंका चोपड़ा खास अंदाज में अपनी बेटी के साथ नजर आ रही थी। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लाडली बेटी मालती को कंधे पर उठा रखा था और वह खुद बहुत ही शानदार तरीके से मुस्कुराते हुए आगे चल रही थी। वही अपनी मां के कंधे पर बैठकर मालती भी खुशी से फूले नहीं समा रही थी। आइए आपको बताते हैं इन दोनों मां और बेटी का यह खूबसूरत अंदाज कैसे लोगों को बेहद पसंद आया है।
मालती और प्रियंका की तस्वीरों पर लोगों ने लूटाया प्यार
प्रियंका चोपड़ा जब कभी भी अपनी लाडली के साथ बाहर निकलती है तब लोगों की नजर उनके ऊपर हमेशा बनी हुई रहती है। हाल ही में उसका नजारा एक बार फिर से तब देखने को मिला है जब मालती को उन्होंने अपने कंधों पर ले रखा है। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा स्पोर्ट्स आउटफिट में नजर आ रही थी और उनके सर पर टोपी भी लगी हुई थी जिसमें वह बहुत कूल नजर आ रही थी। वही मालती अपनी मां के कंधे पर सवार होकर उछल रही थी और जिस किसी ने भी इन दोनों मां और बेटी का यह खूबसूरत अंदाज देखा है तब सभी लोग उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं। प्रियंका के पति निक इस मौके पर उनके पास में मौजूद हैं जो अपनी पत्नी और बेटी की तस्वीर निकाल रहे थे और हर कोई इस खूबसूरत फैमिली की खूब तारीफ करता नजर आ रहा था।