यह है बॉलीवुड के फेमस कपल्स जिन्होंने धर्म की दीवार तोड़कर थामा एक दूसरे का हाथ और की दूसरे धर्म में शादी, देखिए कौन है इस लिस्ट में शामिल
बॉलीवुड में कई ऐसी जोड़ियां है जो लाखों लोगों के लिए प्यार की एक जीती जागती मिसाल है। इन जोड़ियों ने धर्म की दीवार तोड़कर एक दूसरे का हर कदम पर साथ निभाया है। आज इस आर्टिकल में हम आपको उन बॉलिवुड कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अलग-अलग धर्म से आने के बाद भी एक दूसरे से शादी रचाई है। देखिए कौन-कौन से सितारे हैं इस लिस्ट का हिस्सा।
शाहरुख और गौरी
इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख और उनकी पत्नी गौरी का आता है। बता दे कि शाहरुख खान मुस्लिम है। जबकि उनकी वाइफ गौरी हिंदू है। शाहरुख गौरी की जोड़ी बॉलीवुड के पॉपुलर जोड़ियों में से एक है। शाहरुख अपनी पत्नि गौरी पर जान लुटाते हैं।
करीना कपूर और सैफ अली खान
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर सैफ और करीना की जोड़ी है। सैफ और करीना बॉलीवुड के मोस्ट लव्ड कपल में से एक है। लोग उनकी जोड़ी को खूब पसंद करते हैं। मगर यह दोनों भी अलग-अलग धर्म के हैं। सैफ मुस्लिम है जबकि करीना हिंदू परिवार से ताल्लुक रखती हैं। मगर धर्म की दीवार तोड़कर इन दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा। आजा दोनों अपने मैरिड लाइफ में काफी खुश है। दोनों के दो प्यारे बेटे भी हैं।
स्वरा भास्कर और फरहद अहमद
बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने भी कुछ समय पहले पॉलिटिशन फरहद अहमद के संग शादी रचाई। फरहद से शादी करने की वजह से स्वरा को काफी ट्रोल भी किया गया। मगर दोनों ने अपने दिल की सुनी और आज वह दोनों अपने मैरिड लाइफ में काफी खुश है।
रिचा चड्ढा और अली फजल
अभिनेत्री रिचा चड्डा ने पिछले साल अभिनेता अली फजल के संग शादी रचाई। अली और रिचा बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ियों में से एक है।
फराह खान और शिरीष कुंदर
बॉलीवुड की जानी-मानी फिल्ममेकर फराह खान ने शिरीष कुंदर से शादी की है। फराह मुस्लिम है वहीं शिरीष हिंदू है। यह दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश है। फराह और शिरीष के तीन बच्चे हैं।
सुनील शेट्टी और माना शेट्टी
अभिनेता सुनील शेट्टी ने माना से शादी रचाई। बता दें कि सुनील शेट्टी को मामा से शादी करने में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। क्योंकि माना मुस्लिम है जबकि सुनील शेट्टी हिंदू है। प्यार के बिच धर्म की दीवार आने के बावजूद दोनो ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और अंत में उनकी प्यार की जीत हुई।
सोहा अली खान और कुणाल खेमू
सोहा अली खान और कुणाल खेमू बॉलीवुड के प्यारे कपल माने जाते हैं। दोनों की जोड़ी लोगों को खूब पसंद आती है। आपको बता दें कि सोहा और कुणाल एक प्यारी बेटी के माता पिता हैं। उनकी बेटी का नाम इनाया है।