यह है बॉलीवुड के सितारे जिनकी वाइफ है फिल्म इंडस्ट्री से दूर, मगर उनकी खूबसूरती के आगे बॉलीवुड की बड़ी अभिनेत्रियां भी है फीकी
लोग बॉलीवुड सितारों की निजी जिंदगी के बारे में जानने के लिए काफी उत्साहित रहते हैं। यह सितारे किसे डेट कर रहे हैं। उनकी शादी कब होने वाली है। किस्से होने वाली है। इन सभी बातों की जानकारी उन्हें रहती है। बॉलीवुड सितारें अपनी फिल्मों के अलावा अपने लव लाइफ की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने कई अभिनेत्रियों को डेट किया। मगर जब बात उनकी शादी की आई तो उन्होंने नॉन फिल्मी लड़की को अपना जीवन साथी चुना। तो चलिए देखते हैं कौन है वह अभिनेता जिन्होंने नॉन फिल्मी लड़की से की शादी।
विनोद खन्ना
आपको बता दें कि बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विनोद खन्ना ने दो शादियां की। उनकी पहली पत्नी का नाम गीतांजली खन्ना था। वहीं उनकी दूसरी पत्नी का नाम कविता विनोद खन्ना है। आपको बता दें कि विनोद खन्ना की दोनों बीवियां फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं थी। उन्हें हमेशा लाइमलाइट से दूर ही देखा गया।
बोनी कपूर
इस लिस्ट में फिल्ममेकर बोनी कपूर का भी नाम शामिल है। बोनी कपूर ने अभिनेत्री श्रीदेवी से शादी रचाई थी। बता दे की यह उनकी दूसरी शादी थी। इससे पहले बोनी कपूर ने मोना शौरी कपूर से शादी रचाई थी। जिनका फिल्म इंडस्ट्री से कोई रिश्ता नहीं था। आपको बता दें कि बोनी और मोना के बीच 10 साल का अंतर था।
अनिल कपूर
अभिनेता अनिल कपूर बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। अनिल कपूर कई दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय है। आपको बता दें कि अनिल कपूर ने सुनीता को अपना जीवन साथी चुना। सुनीता फ़िल्मी बैकग्राउंड से नहीं है। वह एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। उन्हें अक्सर लाइमलाइट से दूर ही देखा जाता है।
संजय कपूर
अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर ने महीप कपूर से शादी की है। महीप कपूर एक फैशन स्टाइलिश और ज्वेलरी डिज़ाइनर है। वह अपनी दोस्त सीमा सचदेव और सुजैन खान के साथ मिलकर एक ज्वेलरी स्टोर चलाती है। हालांकि महीप कपूर ने एक्ट्रेस बनने की कोशिश की मगर वह इस क्षेत्र में असफल रही।
सनी देओल
धर्मेंद्र के बेटे सनी देवल ने जीवनसाथी के रूप में नॉन फिल्मी लड़की को चुना। आपको बता दें कि सनी देओल की पत्नी का नाम पूजा है। पेशे से एक राइटर हैं। पूजा को हमेशा लाइमलाइट से दूर ही देखा गया है।
बॉबी देवल
धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल ने भी नॉन फिल्मी बैकग्राउंड की लड़की को अपना जीवन साथी चुना। आपको बता दें कि बॉबी देओल की पत्नी का नाम तान्या देओल है। वह एक इंटीरियर डिजाइनर है। तान्या काफी ज्यादा खूबसूरत है। खूबसूरती के मामले में तान्या बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हुई नजर आती है।
जॉन अब्राहम
बॉलीवुड के मोस्ट हैंडसम अभिनेता जॉन अब्राहम ने कई सालों तक बिपाशा बसु को डेट किया था। मगर किसी वजह से उनका यह रिश्ता शादी के मुकाम तक नहीं पहुंच पाया। बिपाशा से अलग होने के बाद साल 2014 में जॉन अब्राहम ने प्रिया पंचाल से शादी की। प्रिया अमेरिका में एक एनालिस्ट और इन्वेस्टमेंट बैंकर है।
शाहिद कपूर
बॉलीवुड के हैंडसम हंक कहे जाने वाले शाहिद कपूर का भी कई अभिनेत्रियों के साथ नाम जुड़ा। मगर शाहिद ने जीवनसाथी के रूप में एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड वाली लड़की को चुना। बता दें कि शाहिद ने मीरा राजपूत से शादी की। शहीद की पत्नी मीरा काफी ज्यादा खूबसूरत है। खूबसूरती के मामले में वह किसी अभिनेत्री से कम नहीं लगती है।